शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) गैर-परिर्वतनीय डिबेंचरों से जुटायेगी 1,072.50 करोड़ रुपये

एनटीपीसी (NTPC) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी 1,072.50 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

इन 8.10% कूपन दर वाले डिबेचरों की परिपक्वता अवधि 15 वर्ष की होगी। कंपनी डिबेंचरों से मिलने वाली राशि को पूँजीगत व्यय और चल रही परियोजनाओं पर इस्तेमाल करेगी।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर गुरुवार के 140.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 141.90 रुपये खुला है। एनटीपीसी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 148.90 रुपये और निचला स्तर 107.20 रुपये रहा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 140.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख