शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

स्ट्राइड्स शासुन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मेट्रोनिदजोल दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

इस दवा का उपयोग एक तरह के बैकटीरिया और पैरासाइट की वजह से हुये संक्रमण के इलाज के लिए किया जायेगा। इस उत्पाद को नयी जीडीयूएफए रीजाइम के तहत मंजूरी मिली है। बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन के शेयर गुरुवार 1109.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 110 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 1140.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1108 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयर 13.55 रुपये या 1.22% की बढ़त के साथ 1123 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख