शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति (Maruti) ने बलेनो और डिजायर गाड़ियों को बुलाया वापस

मारुति ने बलेनो की 75,419 और डिजायर की 1,961 गाड़ियों को वापस बुलाया है।

जिन गाड़ियों का उत्पादन 3 अगस्त 2015 से 17 मई 2016 के बीच हुआ है कंपनी ने उन गाड़ियों में एयरबैंग सॉपफ्टवेयर को अपग्रेड करने के लिए गाड़ियों को वापस बुलाया। बलेनो की वापस बुलायी गयी गाड़ियों में निर्यात की गयी 17,231 गाड़ियां भी शामिल है। बीएसई में मारुति के शेयर आज शुक्रवार को 4,118 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 4,155.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 4093 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.30 बजे कंपनी के शेयर 25.85 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 4,143 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 3,202.10 रुपये रहा था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 4,789 रुपये का था। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख