शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शारदा मोटर (Sharda Motor) का तिमाही और वार्षिक लाभ घटा

शारदा मोटर (Sharda Motor) का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 में 34.22 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 36.12 करोड़ रुपये रहा था।

इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 8.40 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष के समान समय में 10.59 करोड़ का लाभ हुआ था। साथ ही कंपनी की वार्षिक आमदनी में भी गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आमदनी 927.32 करोड़ रुपये रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 874.54 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शारदा मोटर का शेयर गुरुवार को 854.95 रुपये पर बंद हुआ था, इसकी तुलना में आज यह गिरावट के साथ 845.15 रुपये पर खुला। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 1,190.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 726.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। कारोबार समाप्ति के अंत में कंपनी का शेयर 10.95 रुपये या 1.28% की गिरावट के साथ 844.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख