शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को 913.42 करोड़ रुपये का नुकसान, आय 12.86% घटी

बीएचईएल (BHEL) को वित्त वर्ष 2015-16 में 913.42 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी 1,419.29 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी।

इस बीच कंपनी की आमदनी में 12.86% की गिरावट आयी और पिछले वर्ष की 3,042.14 करोड़ रुपये की तुलना में 2,562.99 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 21.50% की गिरावट के साथ 10,004.77 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 12,745.19 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में कंपनी का लाभ भी 59.52% घट गया। बीएचईएल को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में हुए 888.35 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 359.58 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर शुक्रवार को 0.25 रुपये या 0.19% की गिरावट के साथ 128.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 289.85 रुपये और निचला स्तर 90.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!