शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) को हुआ 3,905.49 करोड़ रुपये का घाटा, आय भी घटी

केनरा बैंक (Canara Bank) को पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में हुए 612.96 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 3,905.49 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके अलावा बैंक को वित्त वर्ष 2015-16 में 2,812.82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में बैंक को 2,702.63 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की आमदनी में 2.51% की गिरावट आयी और पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में हुई 12,429.21 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में यह 12,116.14 करोड़ रुपये रही। बैंक के लिए इन परिणामों में अच्छी खबर केवल वार्षिक आमदनी में 1.23% की मामूली बढ़त रही। बैंक की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 में 48,897.36 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष 48,300.29 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर शुक्रवार को 5.85 रुपये या 2.94% की गिरावट के साथ 192.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 359.85 रुपये और निचला स्तर 156.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!