शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) को 102.17 करोड़ रुपये का घाटा

क्रॉम्पटन ग्रीव्स को वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 102.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 192.14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी की आमदनी 6.82% बढ़ कर 1,695.56 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आमदनी 1,587.19 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 395.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 23.45 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय घट कर 5,358.45 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 के अंत में कंपनी की आय 5,576.72 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में शुक्रवार 27 मई को क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर 1.45 रुपये या 2.36% की गिरावट के साथ 60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 61.45 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 59.35 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!