शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर को 395-398 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 425-430 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 387 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 27 मई 2016 को टाटा मोटर्स का शेयर 403.90 रुपये पर बंद हुआ। 11 फरवरी 2016 को यह शेयर 265.80 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 29 मई 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 490.25 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 383.95 रुपये पर चल रहा है। 300 रुपये के स्तर के पास नयी तलहटी बनाने के बाद इसने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपना खोया हुआ मूल्य वापस पा लिया, जो कि इसमें मजबूती का संकेत है। पिछले हफ्ते इसमें लगभग 5% की मजबूती आयी, जो कि निकट भविष्य में इसके मजबूती बरकरार रखने की क्षमता को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!