शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) खरीदेगी डेलटा रिया ऐंड पैथोलोजी, बढ़ायेगी पालीवाल डायग्नोस्टिक्स और पालीवल मेडीकेयर में हिस्सेदारी

डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) ने बताया है कि कंपनी डेलटा रिया ऐंड पैथोलोजी की 100% हिस्सेदारी खरीदेगी।

कंपनी ने इस खरीदारी सौदे की कुल कीमत बताये बिना कहा है कि कंपनी डेलटा रिया के शेयर प्रति 8,272.51 रुपये से अधिक मूल्य पर नहीं खरीदेगी। इसके अलावा डॉ लाल पैथलैब्स पालीवाल डायग्नोस्टिक्स और पालीवल मेडीकेयर में भी 10% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। जिससे इसकी इनमें हिस्सेदारी 70% से बढ़ कर 80% हो जायेगी।
बीएसई में डॉ लाल पैथलैब्स का शेयर शुक्रवार को 31.35 रुपये या 3.20% की गिरावट के साथ 949.50 रुपये पर बंद हुआ। कल डॉ लाल पैथलैब्स का शेयर करीब 2.30 बजे तक लाल रेखा से ऊपर रहा और इसके बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,045.75 रुपये और निचला स्तर 696.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख