शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्हील्स इंडिया (Wheels India) के तिमाही लाभ में 151.03% की बढ़त

व्हील्स इंडिया (Wheels India) के तिमाही लाभ में 151.03% और सालाना लाभ में 34.46% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 30.99 करोड़ रुपये और 16.97 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी को क्रमश: 29.74 करोड़ रुपये और 6.76 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। साथ ही कंपनी की तिमाही और वार्षिक आमदनी भी बढ़ी है। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी की आखरी तिमाही में क्रमश: 2,016.27 करोड़ रुपये और 536.57 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष और इसकी चौथी तिमाही में 1,979.87 करोड़ रुपये और 499.30 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में व्हील्स इंडिया का शेयर शुक्रवार को 6.90 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 1,032.75 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसमें काफी उतार-चढ़ाव दिखा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,480.00 रुपये और निचला स्तर 771.00 रुपये रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!