शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पैनेसिया बायोटेक (Panacea Biotec) को 72.15 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में पैनेसिया बायोटेक को 72.15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 31.39 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय घट कर 203.15 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय़ 222.09 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी बिक्री भी घट कर 187.47 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 217.95 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 0.87 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 65.23 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 679.20 करोड़ रुपये से 3.84% घट कर 653.08 करोड़ हो गयी है। बीएसई में पैनेसिया बायोटेक के शेयर शुक्रवार 27 मई को 0.95 रुपये या 1.10% घट कर 87 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 91 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 86.75 रुपये तक गया। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!