शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाल्सन इंडस्ट्रीज (Valson Industries) का तिमाही और सालाना लाभ बढ़ा

वाल्सन इंडस्ट्रीज (Valson Industries) को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 3.91 करोड़ रुपये और 1.68 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी को क्रमश: 2.15 करोड़ रुपये और 1.10 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

मगर कंपनी की तिमाही और वार्षिक आमदनी में गिरावट हुई है। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी आखरी तिमाही में क्रमश: 95.37 करोड़ रुपये और 23.74 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष और इसकी चौथी तिमाही में 108.20 करोड़ रुपये और 24.50 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में वाल्सन इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 1.30 रुपये या 4.20% की गिरावट के साथ 29.65 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 31.70 रुपये और 29.30 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 44.95 रुपये और निचला स्तर 16.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख