शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की सहायक कंपनी ने बेचे डायमंड पावर इन्फ्रा के शेयर

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने कोटक महिंद्रा ट्रस्टीशिप सर्विसेज के साथ मिलकर डायमंड पावर इन्फ्रा के 2.35% शेयर बेच दिये हैं।

इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक के पास अपनी सहायक कंपनियों के साथ डायमंड पावर इन्फ्रा के 41,30,299 शेयर रह गये हैं, जो कि इसकी निर्गमित पूँजी के 7.25% हैं।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर शुक्रवार के 742.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 745.25 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 754.90 रुपये और निचला स्तर 586.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!