शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत वायर रोप्स (Bharat Wire Ropes) का लाभ बढ़ा, आय घटी

भारत वायर रोप्स (Bharat Wire Ropes) को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 0.91 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 0.47 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इस बीच कंपनी की आय 18.05 रुपये से घट कर 12.56 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ में भी बढ़त आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 0.32 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में 1.34 करोड़ रुपये के लाभ में रही।
बीएसई में भारत वायर रोप्स का शेयर शुक्रवार के 42.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 43.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 47.50 रुपये और निचला स्तर 39.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!