शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की रणनीति, घरेलू बिक्री से पहले निर्यात

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने रणनीति के अनुसार अपनी नयी कार को घरेलू बाजार में उतारने से पहले इसका निर्यात शुरू कर दिया है।

मारुति ने दक्षिण अफ्रीका और तंजानिया में एलसीवी सूपर केर्री के निर्यात की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने करीब 100 कारों की पहली खेप का निर्यात कर दिया है। हालांकि कंपनी घरेलू बाजार में इसे मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उतारेगी। साथ ही अफ्रीकी बाजार के अलावा कंपनी सार्क देशों में भी इस कार के निर्यात की योजना बना रही है।
बीएसई में मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर शुक्रवार के 4,141.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बेहद मामूली गिरावट के साथ 4,141.00 रुपये पर खुला है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 4,789.00 रुपये और निचला स्तर 3,202.10 रुपये रहा है। करीब पौने 12 बजे यह 49.85 रुपये या 1.20% की गिरावट के साथ 4,091.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख