शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) को हुआ भारी नुकसान

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) के तिमाही और सालाना नतीजे बेहद खराब रहे।

बैंक को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 35.50 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 936.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस बीच बैंक की आय भी 4.46% की गिरावट के साथ 6,157.72 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि में 6,445.78 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा बैंक को वित्त वर्ष 2015-16 में 2,897.33 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसे 454.33 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर शुक्रवार के 27.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 27.05 रुपये पर खुला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 43.60 रुपये और निचला स्तर 21.10 रुपये रहा है। करीब 1.30 बजे यह 0.20 रुपये या 0.72% की गिरावट के साथ 27.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!