शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इप्का लैब (IPCA Lab) का लाभ दो गुना बढ़ा

इप्का लैब ने वित्त 2015-16 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

चौथी तिमाही में कंपनी का लाभ दो गुना बढ़ कर 37.69 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 16.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 641.75 करोड़ रुपये से 1.32% घट कर 633.27 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 256.11 करोड़ रुपये से 64.29% घट कर 91.45 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 3,120.40 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.02% घट कर 2,838.92 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में इप्का के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 439.95 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 460 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 426 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर 3.20 रुपये या 0.73% की गिरावट के साथ 432.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!