शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) को मिला सम्मन, शेयर गिरा

सन फार्मा (Sun Pharma) की अमेरिकी इकाई को आज कोर्ट का सम्मन मिला, जिसके बाद सन फार्मा के शेयर में गिरावट आयी।

अमेरिकी न्याय विभाग के अविश्वास विभाग ने सन फार्मा की अमेरिकी इकाई को ग्रैंड जुरी के सामने पेश होने के लिए सम्मन भेजा है। न्याय विभाग ने कंपनी से उसके कॉर्पोरेट सहयोगियों और कर्मचारी, जेनेरिक दवा उत्पादों और मूल्य निर्धारण, प्रतियोगियों और जेनेरिक दवा उत्पादों और कुछ अन्य मामलों से संबंधित दस्तावेज माँगे हैं।
बीएसई में सन फार्मा का शेयर शुक्रवार के 291.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 292.20 रुपये पर खुला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 446.75 रुपये और निचला स्तर 243.38 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में यह 0.85 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 290.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!