शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राम रत्न वायर्स (Ram Ratna Wires) के लाभ और आय में बढ़त, शेयर चढ़ा

राम रत्न वायर्स (Ram Ratna Wires) को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 1.61 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 4.45 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इस बीच कंपनी की आय 176.67 रुपये से बढ़ कर 181.06 करोड़ रुपये हुई। हालांकि वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ में गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 9.82 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 में 9.34 करोड़ रुपये के लाभ में रही।
बीएसई में राम रत्न का शेयर शुक्रवार के 38.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 38.95 रुपये पर खुला। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 46.25 रुपये और निचला स्तर 30.50 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में यह 1.50 रुपये या 3.95% की बढ़त के साथ 39.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!