शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छे नतीजों के बाद भी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर में गिरावट

बीएसई में सन फार्मा के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

यह शेयर सोमवार 812.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज यानी मंगलवार को 798 रुपये पर खुला। सुबह शुरुआती कारोबार कंपनी के शेयर 26.70 रुपये या 3.29% की गिरावट के साथ 785.80 रुपये पर चल रहा है। कंपनी ने कल रात को तिमाही नतीजों की घोषणा की थी।
वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में सन फार्मा का शुद्ध लाभ 92.71% बढ़ कर 1,713.69 करोड़ रुपये हो गया है।  वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 889.24 करोड़ रुपयो का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 6505.04 करोड़ रुपये से 16.82% बढ़ कर 7599.21 करोड़ रुपये हो गयी है। इस कंपनी का एबिटा 2,300 करोड़ रुपये रहा है और एबिटा मार्जिन 31% है। भारत में बिक्री पिछले साल के मुकाबले 17% बढ़ कर 1,807 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 4,539.38 करोड़ रुपये से 3.88% बढ़ कर 4715.91 करोड़ रुपये हो गया है। इस समान अवधि में कंपनी की आय 3.07% बढ़ कर 28,728.95 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 27,842.84 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी एबिटा 7,956 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 28.7% रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!