शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स (Chartered Logistics) के वार्षिक लाभ में बढ़त

चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स (Chartered Logistics) को पिछले वर्ष में हुए 3.61 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 6.22 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

मगर कंपनी के पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही के 0.82 करोड़ के घाटे में बढ़त हुई और यह वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 1.24 करोड़ रुपये रहा। चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स की आमदनी में भी गिरावट आयी है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की 174.56 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 164.22 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।
बीएसई में चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स का शेयर सोमवार के 21.65 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 21.75 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 0.40 रुपये या 1.85% की गिरावट के साथ 21.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख