शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैकनेली भारत इंजीनियरिंग (McNally Bharat Engineering) के शेयर भाव में गिरावट

मैकनेली भारत इंजीनियरिंग (McNally Bharat Engineering) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये, जो कि कंपनी के लिए नकारात्मक रहे।

कंपनी को पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में हुए 59.7 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़त के साथ 79.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसके अलावा कंपनी के पिछले वर्ष के 114.22 करोड़ रुपये के घाटे में बढ़त हुई और यह वित्त वर्ष 2015-16 में 303.77 करोड़ रुपये रहा। साथ ही मैकनेली भारत इंजीनियरिंग की तिमाही आमदनी में भी 7.5% की गिरावट आयी है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 739.1 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष की समान अवधि में 683.4 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।
बीएसई में मैकनेली भारत का शेयर सोमवार को 74.90 रुपये पर बंद होकर आज गिरावट के साथ 72.15 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान यह लाल रेखा से नीचे ही रहा है। करीब साढ़े 12 बजे यह 1.90 रुपये या 2.54% की कमजोरी के साथ 73.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख