शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक के खिलाफ कई कॉलेजों के छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

इन छात्रों ने यह भूख हड़ताल आईटी कंपनी द्वारा 1,500 नौकरी प्रस्ताव पत्रों को वापस लिए जाने से शुरू की है। कई कॉलेजों के करीब 1,500 छात्रों ने कंपनी पर पहले नौकरी का आश्वासन देने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाया है। इन में से कई छात्र अपना शिक्षा ऋण चुकाने के लिए इसी जॉब से उम्मीद लगाये हुए थे, मगर अब वे बैंक के कई बार के बुलावों से दबाव में हैं।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर सोमवार को 1,486.45 रुपये पर बंद होकर आज कमजोरी के साथ 1,481.20 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार के दौरान अधिकतर समय यह लाल रेखा से नीचे ही रहा है। करीब 1 बजे यह 13.25 रुपये या 0.89% की गिरावट के साथ 1,473.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!