शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन कारणों से जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयर में आयी गिरावट

बीएसई में जीएमआर इन्फ्रा के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

आज यानी मंगलवार को यह शेयर 11.25 रुपये पर खुला। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 11.44 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 10.89 रुपये तक गया। दोपहर करीब 1.20 बजे कंपनी के शेयर 0.36 रुपये या 3.13% की गिरावट के साथ 11.14 रुपये पर चल रहा है। वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में जीएमआर इन्फ्रा को 953.50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में भी कंपनी को 891.90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की आय 2,997.73 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.64% बढ़ कर 3,826.37 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 2161 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले करोबारी साल के अंत में कंपनी को 2,733.29 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 11,415.14 करोड़ रुपये से 20.99% बढ़ कर 13,811.93 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख