शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये, जिसके बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है।

कंपनी को पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में हुए 98.5 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 8.8% की गिरावट के साथ 89.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही जैन इरिगेशन की तिमाही आमदनी में भी 1.6% की गिरावट आयी है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 2,042 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,010 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।
बीएसई में जैन इरिगेशन का शेयर सोमवार को 43.50 रुपये पर बंद होकर आज गिरावट के साथ 42.30 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान यह लाल रेखा से नीचे ही रहा है। करीब सवा 1 बजे यह 1.10 रुपये या 2.53% की कमजोरी के साथ 42.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख