शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के लाभ और आय में गिरावट, फिर भी शेयर मजबूत

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के तिमाही लाभ और आय में गिरावट के बावजूद कंपनी का शेयर बढ़त बनाये हुए है।

कंपनी को पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 120.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जिसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी को 79 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस तरह पीसी ज्वैलर के लाभ में 34.2% की कमी हुई है। साथ ही पीसी ज्वैलर की तिमाही आमदनी में भी 6% की गिरावट हुई है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 2,020.2 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 1,898.3 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। हालांकि कंपनी का वार्षिक लाभ 378.23 करोड़ रुपये से बढ़ कर 400.28 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई में पीसी ज्वैलर का शेयर सोमवार को 361.80 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 363.00 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ खुलने के बावजूद इसमें आज गिरावट का दौर जारी रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 3.20 रुपये या 0.88% की बढ़त के साथ 365.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख