शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शालीमार पेंट्स (Shalimar Paints) को 4.07 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में शालीमार पेंट्स को 4.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 3.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 102.79 करोड़ रुपये से 6.88% बढ़ कर 109.87 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 103.82 करोड़ रुपये से घट कर 101.18 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 5.25 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 10.59 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 433.27 करोड़ रुपये से 7% घट कर 402.93 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में शालीमार पेंट्स के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 148 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 149 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 140.50 रुपये तक फिसला। अंत में यह 3.60 रुपये या 2.44% की गिरावट के साथ 144 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!