शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विविमेड लैब्स (Vivimed Labs) के शेयर में गिरावट

बीएसई में विविमेड लैब के शेयर में मंगलवार सुबह से ही गिरावट देखी जा रही थी।

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद यह और बढ़ गयी। आज यह शेयर गिरावट के साथ 79 रुपये पर खुला। दिन के कारोबार में यह 80.70 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 77 रुपये तक फिसला। अंत में 5.40 रुपये या 6.48% की गिरावट के साथ 77.95 रुपये पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में विविमेड लैब का लाभ 29.76% घट कर 12.60 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी को 17.94 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 356.74 करोड़ रुपये से 1.87% घट कर 350.04 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 72.05 रुपये के मुकाबसे बढ़ कर 83.67 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 1,385.96 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.17% घट कर 1,356.43 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!