शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स (Simplex Projects) के शेयर में गिरावट

बीएसई में सिम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स के शेयर में बुधवार सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है।

यह शेयर आज 24.10 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 10.04 बजे कंपनी के शेयर 0.60 रुपये या 2.40% की गिरावट के साथ 24.45 रुपये पर चल रहा है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार सिम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स को वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 37.01 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 25.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 104.03 करोड़ रुपये से 33.60% बढ़ कर 138.99 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की नेट बिक्री भी 102.94 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.13% बढ़ कर 138.04 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ कर 149.99 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कुल खर्च 109.95 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 86.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 36.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में आय 531.71 करोड़ रुपये से 19.55% घट कर 427.76 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख