शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनाली पेट्रोकेमिकल (Manali Petrochemical) की विश्व स्तरीय बनने की तैयारी

मनाली पेट्रोकेमिकल (Manali Petrochemical) विश्व स्तर पर अपना विस्तार करने की तैयारी कर रही है।

इसके लिए कंपनी 150 करोड़ रुपये के निवेश से 5 एप्लीकेशन केंद्र बनाने की योजना बना रही है। कंपनी ने इन केंद्रों को बनाने के लिए सिंगापुर, कतर, अमेरिका और कुछ पश्चिमी यूरोपीय देशों के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है। इसके अलावा कंपनी अपने इस विस्तार के लिए सिंगापुर में एक सहायक कंपनी की भी शुरुआत करेगी।
बीएसई में मनाली पेट्रोकेमिकल का शेयर मंगलवार के 27.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 28.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.45 रुपये या 1.62% की बढ़त के साथ 28.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले एक महीने की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 31.95 रुपये और निचला स्तर 26.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख