शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) को मिली मंजूरी,शेयर में बढ़त

स्ट्राइड्स शासुन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से जांच की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को रोफ्लूमिलास्ट 500 एमसीजी दवा के जांच की मंजूरी मिली है। इस उत्पाद को 15 महीनों के भीतर नये जीडीयूएफए गोल डेट पद्धति के तहत मंजूरी मिली है। यह उत्पाद जनवरी 2020 तक बाजार में उतारा जा सकता है। इस दवा का उपयोग गंभीर फेफड़ों के रोग के इलाज के साथ बिगड़ती लक्षणों को रोकने के लिए किया जायेगा। बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 1118.40 रुपये पर खुले। कोरोबार के दौरान यह 1135 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1108.95 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12 बजे कंपनी के शेयर 10.25 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 1123.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख