शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की बिक्री बढ़ी

मई में आयशर मोटर्स की मोटर साइकिल बिक्री 37% बढ़ कर 48,604 हो गयी है।

पिछले साल यानी मई 2015 में कंपनी ने 35,354 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। 350 सीसी तक के इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री मई 2015 के 31,227 के मुकाबले 38% बढ़ कर 43,217 हो गयी है। वहीं 350 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री भी 31% बढ़ कर 5,387 हो गयी है। मई 2015 मे कंपनी ने 4,127 मोटर साइकिल की बिक्री की थी। इस समान अवधि में कंपनी का निर्यात 86% बढ़ कर 1,379 हो गया है। पिछले साल कंपनी ने 739 मोटरसाकिल का निर्यात किया था। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर मंगलवार 18,524.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 18,437.55 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 18,768 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 18,437.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे कंपनी के शेयर 274.80 रुपये या 1.48% की बढ़त के साथ 18,800 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख