शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को मिली भारतीय रिजर्व बैंक से इजाजत

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को विदेश निवेश बढ़ाने की इजाजत दे दी है।

इसके बाद बैंक अब 49% से बढ़ा कर 62% तक विदेश निवेश ले सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि पोर्टफोलियो निवेश योजना के तहत विदेशी संस्थागत निवेशक अब ऐक्सिस बैंक में इसकी 62% चुकता पूँजी तक निवेश कर सकते हैं।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर मंगलवार के 515.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 525.00 रुपये पर खुला और 529.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि इसके पिछले एक महीने का उच्च स्तर भी है। करीब 1 बजे बैंक के शेयर में 4.25 रुपये या 0.82% की बढ़त के साथ 519.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 613.40 रुपये और निचला स्तर 366.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!