शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) करेगी कर्नाटक में संयंत्र का शुभारंभ

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) कर्नाटक के दावणगेरे में एक नये संयंत्र का शुभारंभ करेगी।

कंपनी ने वहाँ 8.4 मेगावाट वाले पवन ऊर्जा शक्ति संयंत्र की स्थापना की है, जिसका उद्घाटन 2 जून को किया जायेगा। इस संयंत्र से सालाना 170-180 लाख इकाई ऊर्जा की प्राप्ति की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी का मौजूदा 5.5 मेगावाट वाला पवन ऊर्जा शक्ति संयंत्र 98 इकाई ऊर्जा पैदा करता है।
बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर मंगलवार के 1,181.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बेहद हल्की मजबूती के साथ 1,182.00 रुपये पर खुला और 1,199.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1:30 बजे कंपनी के शेयर में 9.70 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 1,172.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,416.70 रुपये और निचला स्तर 983.38 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख