शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खराब तिमाही नतीजों के बावजूद वेलजन डेनिसन (Velson Denison) का शेयर हुआ मजबूत

वेलजन डेनिसन (Velson Denison) ने अपने तिमाही नतीजे प्रस्तुत किये हैं।

कंपनी के तिमाही लाभ में 14.96% और वार्षिक लाभ में 3.83% की गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी आखरी तिमाही में कंपनी का लाभ क्रमश: 12.54 करोड़ रुपये और 3.75 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की तिमाही आमदनी भी 8.88% गिरावट के साथ 22.65 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 24.86 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि कंपनी की वार्षिक आमदनी 77.63 करोड़ रुपये से बढ़ कर 78.48 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में वेलजन डेनिसन का शेयर मंगलवार के 625.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 650.00 रुपये पर खुला और 620.00 रुपये के निचले स्तर तक गया। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 900.00 रुपये और निचला स्तर 522.25 रुपये रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 6.00 रुपये या 0.96% की गिरावट के साथ 631.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!