शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL)ने शुरू किया 520 मेगावाट थर्मल पावर यूनिट

बीएचईएल ने 520 मेगावाट के थर्मल पावर यूनिट की शुरुआत की है।

कंपनी ने विशाखापट्टनम में हिंदुजा नेशनल पावर कंपनी के 2X520 मेगावाट विजाग थर्मल पावर परियोजा की शुरू किया है। इसके यूनिट के शुरू होने के साथ ही कंपनी ने अब तक 500 मेगावाट थर्मल सेट की आपूर्ति और स्थापना किया है और एनटीपीसी के सिमहाद्री सुपर थर्मल पावर स्टेशन का सफल परिचालन शुरू कर दिया है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ बढ़त के साथ 122.35रुपये पर खुला। कारोबार के मध्य में यह 122.35 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर यह 118.90 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.02 बजे कंपनी के शेयर 2.80 रुपये या 2.32% की गिरावट के साथ 117.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन,01 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!