शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरला परफॉरमेंस फाइबर्स (Sarla Performance Fibers) का शेयर बढ़त के साथ हुआ बंद

सरला परफॉरमेंस फाइबर्स (Sarla Performance Fibers) का शेयर आज काफी उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ हुआ बंद हुआ।

हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव के दौरान यह अधिकतर लाल रेखा से ऊपर ही रहा। दरअसल कंपनी के वार्षिक लाभ में 42.60% की बढ़त हुई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 42.4 करोड़ रुपये की तुलना में 60.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। हालांकि इस दौरान कंपनी की आय 4.65% घट कर 297.7 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष 312 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में सरला परफॉरमेंस फाइबर्स का शेयर मंगलवार के 59.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 59.00 रुपये पर खुला और 62.40 रुपये के उच्च स्तर तक गया। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 91.45 रुपये और निचला स्तर 41.00 रुपये रहा है। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी का शेयर में 1.05 रुपये या 1.77% की बढ़त के साथ 60.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!