शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति (Maruti) की बिक्री 7.1% बढ़ी

मई में मारुति की बिक्री 7.1% बढ़ कर 123,034 यूनिट हो गयी है।

पिछले साल मई में कंपनी ने 114,825 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री भी 11,602 यूनिट से 10.6% बढ़ कर 12,164 यूनिट हो गयी है। इस समान अवधि में कंपनी का निर्यात 20.8% घट कर 9872 यूनिट हो गया है। पिछले साल मई में कंपनी ने 12466 यूनिट की निर्यात बिक्री की थी। छोटी गाड़ियों की बिक्री मई में 5.6% घट कर 33,105 यूनिट हो गयी है। मई 2015 में छोटे वाहनों की बिक्री 35,062 रही थी। वहीं कॉम्पैक्ट गाड़ियों की बिक्री 11% 46,554 हो गयी है। हालाँकि सुपर कॉम्पैक्ट गाड़ियों की बिक्री में 19.9% की गिरावट आयी है। कुल यात्री वाहनों की बिक्री की बात करें तो यह 2.6% बढ़ी है।
बीएसई में मारुति के शेयर आज बुधवार को 4,175 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 4,199.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 4,151 रुपये तक फिसला। अंत में यह 6.25 रुपये या 0.15% की गिरावट के साथ 4,161.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख