शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसएमएल इसुजु (Sml Isuzu) का शेयर मजबूती के साथ हुआ बंद

एसएमएल इसुजु (Sml Isuzu) का शेयर आज 6.38% की बढ़त के साथ हुआ बंद हुआ।

पिछले वर्ष की तुलना में अप्रैल और मई में कंपनी के वाहनों की बिक्री क्रमश: 60.3% और 37.3% बढ़ी है। पिछले वर्ष अप्रैल में कंपनी ने 876 वाहन बेचे थे, जबकि 2016 के इसी महीने में 1,404 वाहन बेचे हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष के मई महीने में हुई 1,405 वाहनों की बिक्री की तुलना में इस वर्ष मई में कंपनी के 1,929 वाहनों की बिक्री हुई।
बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर मंगलवार के 987.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 985.10 रुपये पर खुला। काराबोर के दौरान इसका उच्च स्तर 1,073.20 रुपये रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,599.90 रुपये और निचला स्तर 645.50 रुपये रहा है। आज कारोबार समाप्त होने पर कंपनी का शेयर में 62.95 रुपये या 6.38% की बढ़त के साथ 1,049.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख