शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा (Mahindra) की बिक्री बढ़ी

उपयोगिता वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की बिक्री मई में 11% बढ़ कर 40656 हो गयी है।

पिछले साल मई में कंपनी ने 36,706 वाहनों की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी का निर्यात बिक्री भी 21% बढ़ कर 4,043 हो गया है। पिछले साल कंपनी की निर्यात बिक्री 3337 रही थी। यात्री वाहनों की बिक्री भी 18,135 यूनिट से 8% बढ़ कर 19,635 यूनिट हो गयी है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में भी 15% की वृद्धि हुयी है और यह 13,109 हो गयी है। दूसरी ओर कंपनी ने मई में ट्रैक्टर की कुल बिक्री 20% बढ़ कर 23,018 हो गयी है। घरेलु बिक्री भी 21% बढ़ी है। लेकिन इस समान अवधि में ट्रैक्टर का निर्यात 14% घट कर 1012 यूनिट हो गया है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 1,331 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 1,349.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1,326 रुपये तक फिसला। अंत में यह 10.25 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 1,334.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख