शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, पंजाब नेशनल बैंक, टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर्स और पुंज लॉयड

आज गुरुवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें हीरो मोटोकॉर्प, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, पंजाब नेशनल बैंक, टाटा मोटर्स, टीवीएस मोटर्स और पुंज लॉयड शामिल हैं।

बजाज ऑटो : कंपनी की बिक्री पिछले वर्ष के मई महीने की 3.45 इकाई की तुलना में इस वर्ष मई में 3.47 इकाई रही।
पंजाब नेशनल बैंक : बैंक ने एक वर्ष के लिए अपनी एमसीएलआर 9.40% घोषित की है।
टाटा मोटर्स : कंपनी के वाहनों की कुल बिक्री में 1.4% की बढ़त हुई है।
टीवीएस मोटर्स : कंपनी के वाहनों की कुल बिक्री 2.21 लाख इकाई से 11% की बढ़त के साथ 2.44 लाख हो गयी।
हीरो मोटोकॉर्प : कंपनी के वाहनों की कुल बिक्री 5.69 लाख इकाई से 2.3% की बढ़त के साथ 5.83 लाख हो गयी।
पुंज लॉयड : यूके की एक अदालत ने कंपनी की इकाई को इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प को 2.62 करोड़ डॉलर का जुर्माना देने का आदेश दिया है।
आईसीआईसीआईबैंक : बैंक ने 1 जून के प्रभाव से एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती की है।
लम्बोधरा टेक्सटाइल्स : कंपनी का तिमाही लाभ 1.02 करोड़ रुपये से घट कर 0.58 करोड़ रुपये रह गया।
साउथ इंडियन बैंक : बैंक के निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये के बेसल III अनुरूप बॉंड जारी करने की अनुमति दे दी है। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख