शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के निदेशक मंडल ने कंपनी को 500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है।

बैंक अपनी पूँजी बढ़ाने के लिए एक या एक से अधिक किस्तों में 500 करोड़ रुपये मूल्य के बेसल III अनुरूप टीयर I/II बॉंड जारी करेगा।
बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर बुधवार के 18.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की मजबूती के साथ 18.85 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे बैंक का शेयर 0.15 रुपये या 0.80% की बढ़त के साथ 18.90 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 25.90 रुपये उच्च स्तर तक चढ़ा और 16.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख