शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लम्बोदर टेक्सटाइल्स (Lambodhara Textiles) का शेयर 13% से अधिक उछला

लम्बोदर टेक्सटाइल्स (Lambodhara Textiles) के तिमाही और सालाना लाभ में गिरावट के बावजूद इसके शेयर में आज 13% से अधिक की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 4.49 करोड़ रुपये और 0.58 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष और उसकी अंतिम तिमाही में 5.14 करोड़ रुपये और 1.02 करोड रुपये का लाभ हुआ था। साथ ही कंपनी की सालाना आमदनी भी 133.30 करोड़ रुपये से घट कर 118.78 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में लम्बोदर टेक्सटाइल्स का शेयर बुधवार के 106.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 106.90 रुपये पर खुला है। लगभग सवा 10 बजे तक इसमें मामूली बढ़त रही मगर इसके बाद इसमें जबरदस्त तेजी का दौर शुरू हुआ। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 14.35 रुपये या 13.49% की बढ़त के साथ 120.70 रुपये पर चल रहा है। साथ ही कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 560.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 101.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!