शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गैमन इंडिया (Gammon India) को डीबीएस बैंक (DBS Bank) ने भेजा नोटिस

गैमन इंडिया (Gammon India) को डीबीएस बैंक (DBS Bank) ने सामरिक ऋण पुनर्गठन के तहत ऋण को इक्विटी शेयरों में बदलने के लिए नोटिस भेजा है।

डीबीएस बैंक 4.9 करोड़ रुपये के ऋण को 11.89 रुपये प्रति 41 लाख शेयरों में परिवर्तित करेगा। ऋण के इस परिवर्तन के बाद डीबीएस बैंक की गैमन इंडिया में 63.07% हिस्सेदारी हो जायेगी।
बीएसई में गैमन इंडिया का शेयर बुधवार के 10.76 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 10.72 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.01 रुपये या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 10.75 रुपये पर चल रहा है। साथ ही कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 21.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 10.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!