शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) और इसकी सहायक कंपनी को भरना पड़ेगा 2.62 करोड़ डॉलर का जुर्माना

यूके की अदालत ने पुंज लॉयड (Punj Lloyd) और इसकी सहायक कंपनी पुंज लॉयड अपस्ट्रीम को 2.62 करोड़ डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।

इन दोनों कंपनियों को यह जुर्माना इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन को इसके क्लेम पर देने को कहा गया है। इस जुर्माने के अलावा कंपनियों को सारांश आकलन लागत के 1.08 लाख डॉलर भी देने का आदेश मिला है। पुंज लॉयड ने केस से जुड़ी अधिक जानकारी दिये बिना कहा कि कंपनी विभिन्न कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है और इस आदेश के संबंध में उचित कदम उठाएगी।
बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर बुधवार के 20.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 19.80 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 4.44% की गिरावट के साथ 19.35 रुपये पर चल रहा है। साथ ही कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 35.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 19.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख