शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की कुल बिक्री बढ़ी, निर्यात घटा

सालाना आधार पर मई महीने में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के कुल वाहनों की बिक्री में बढ़त हुई है।

पिछले वर्ष मई में कंपनी ने कुल 3,45,438 वाहनों की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में मई 2016 में 1% की बढ़त के साथ कंपनी के 3,47,655 वाहनों की बिक्री हुई। इस बीच बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों की बिक्री भी 2% की बढ़त के साथ 3,07,344 इकाई रही, जो कि पिछले वर्ष मई में 3,01,862 इकाई थी। हालांकि कंपनी के वाहनों के निर्यात और तिपहिया वाहनों में क्रमश: 10% और 7% की गिरावट हुई है। कंपनी ने पिछले वर्ष मई में 158,824 वाहनों का निर्यात और 43,576 तिपहिया वाहनों की बिक्री की थी, जो कि इस वर्ष क्रमश: 1,43,421 और 40,311 इकाई रही।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर बुधवार के 2,602.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 2,602.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 23.75 रुपये या 0.91% की गिरावट के साथ 2,578.95 रुपये पर चल रहा है। साथ ही कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 2,655.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 2,133.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख