शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल बिक्री में 11% की बढ़त

वार्षिक आधार पर मई 2016 में टीवीएस मोटर (TVS Motor) के कुल वाहनों की बिक्री में 11% की बढ़त हुई है।

पिछले वर्ष मई में कंपनी ने कुल 2.21 लाख वाहनों की बिक्री की थी, जिसकी तुलना में मई 2016 में कंपनी के 2.44 लाख वाहनों की बिक्री हुई। इस बीच टीवीएस मोटर के दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 13% की बढ़त के साथ 2.38 लाख इकाई रही, जो कि पिछले वर्ष मई में 2.10 लाख इकाई थी। हालांकि कंपनी के वाहनों के निर्यात और तिपहिया वाहनों में क्रमश: 18.4% और 40.8% की गिरावट हुई है। कंपनी ने पिछले वर्ष मई में 43,595 वाहनों का निर्यात और 9,236 तिपहिया वाहनों की बिक्री की थी, जो कि इस वर्ष क्रमश: 35,545 और 5,463 इकाई रही।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर बुधवार के 288.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 295.15 रुपये पर खुला है। करीब 1:30 बजे कंपनी का शेयर 5.15 रुपये या 1.78% की गिरावट के साथ 293.75 रुपये पर चल रहा है। साथ ही कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 340.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 201.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख