शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) नहीं कर सकी अपना लक्ष्य पूरा

कोल इंडिया (Coal India) अपने उत्पादन का तय किया गया लक्ष्य पूरा नहीं कर सकी।

कंपनी ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी ने मई 2016 के लिए 44.64 मिलियन टन कोयले के उत्पादन का लक्ष्य रखा था। मगर कंपनी 42.58 मिलियन टन कोयले का ही उत्पादन कर सकी। इस तरह कंपनी के लक्ष्य में 4.61% की कमी रही। हालांकि कंपनी के शेयर में आज तेजी रही है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर बुधवार के 296.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 297.55 रुपये पर खुला और 308.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का निचला स्तर 297.00 रुपये रहा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 9.40 रुपये या 3.17% की बढ़त के साथ 306.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख