शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनएमडीसी, ओरिकॉन एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एमओआईएल

आज शुक्रवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें एनएमडीसी, ओरीकॉन एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एमओआईएल शामिल हैं।

बीपीसीएल : कंपनी को शेयरधारकों से 49% तक विदेशई निवेश बढ़ाने की मंजूरी मिल गयी है।

एनएमडीसी : कंपनी ने बताया है कि निदेशक मंडल अफनी बैठक शेयरों की वापस खरीद पर फैसला करेगा।

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन : कंपनी ने घोषणा की है कि इसने श्री महेश्वर हाइडल पावर में हिस्सेदारी खरीदी है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर : कंपनी अपने खाद्य और जलपान व्यापार को दो हिस्सों में विभाजित करेगी।

ओरिकॉन एंटरप्राइजेज : कंपनी की सहायक कंपनी ओरिकॉन प्रोपर्टीज ने इंडियाबुल्स रियल एस्टेट की सहायक कंपनी के साथ समझौता किया है।

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (भारत) : एंटरटेनमेंट नेटवर्क (भारत) ने हैदराबाद में रेडियो स्टेशन शुरू किया है।

आईसीआईसीआई बैंक : बैंक आईपीयो द्वारा 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

एमओआईएल : 7 जून को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगी।

टीवीएस मोटर : कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में शक्तिशाली चार स्ट्रोक टीवीएस एक्स्ट्रा लार्ज 100 को बाजार में उतारा।

करियर पॉइंट : करियर पॉइंट ने निवेश कौशल विकास की युनिट करियर पॉइंट संस्थान में 1.4 करोड़ रुपये का निवेश किया है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख