शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करियर पॉइंट (Career Point) ने किया सहायक कंपनी में निवेश

करियर पॉइंट (Career Point) ने बीएसई को अपनी सहायक कंपनी करियर पॉइंट इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल डेवेलपमेंट में निवेश करने की जानकारी दी है।

करियर पॉइंट ने अपनी सहायक कंपनी में इसके 10 रुपये प्रति 14 लाख इक्विटी शेयर खरीद कर कुल 1.4 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बीएसई में आज करियर पॉइंट का शेयर एक दायरे में चल रहा है।
बीएसई में करियर पॉइंट का शेयर गुरुवार को 107.40 रुपये पर बंद होकर आज शुक्रवार को मामूली मजबूती के साथ 108.70 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 0.60 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 108.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख